Let’s travel together.

मैहर में सर्वसुविधायुक्त जिला अस्पताल के साथ आवासीय कॉलोनी की भी होगी सुविधा: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 104

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मैहर में सर्वसुविधायुक्त जिला अस्पताल के साथ अस्पताल की कॉलोनी भी बनाई जाएगी।उन्होंने मैहर में गोला मठ मंदिर के पीछे न्यू अरकंडी में जिला अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित स्थल के कचरा डंप यार्ड को मैहर-अमरपाटन की ओर उपयुक्त स्थल पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये। विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सिविल अस्पताल अमरपाटन का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सिविल अस्पताल अमरपाटन का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में जाकर चिकित्सा सुविधाओं एवं उपचार सेवाओं का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिविल हास्पीटल अमरपाटन में अतिशीघ्र पोस्टमार्टम कक्ष का निर्माण और ब्लड स्टोरेज को सुरक्षित रखने यूनिट के लिए फ्रिज की व्यवस्था की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811