Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: एक लख पूत सवा लख नातियों के मारे जाने के बाद रण मैदान में अकेला पड़ा लंका पति रावण

0 190

भगवान राम और रावण के बीच अब छिड़ा संग्राम, मायावी रावण बनकर किया युद्ध 

सी एल गौर रायसेन

ऐतिहासिक रामलीला के चलते गुरुवार को भगवान राम और मायावी लंका पति रावण के बीच घोर संग्राम की शुरुआत हुई इससे पूर्व रावण अपनी लंका में चिंतित होता है और अपने ही घर में इधर से उधर चक्कर लगाते हुए विचार करता है कि आखिरकार राम लक्ष्मण से किस प्रकार से युद्ध की रणनीति बनाई जाए ताकि विजय मिल सके, परंतु भगवान राम की अपरंपार महिमा है लंका पति रावण जैसे योद्धा को संग्राम करने में पसीना आ रहा है

एक लख पूत और सवा लख नातीयो की सेना वाला लंका पति रावण अपने आप में विचलित होता है और मंदोदरी से कहता है कि मुझे रन मैदान में जाने दो परंतु मंदोदरी बार-बार समझाती है और कहती है कि हे स्वामी आप युद्ध करने के लिए न जाओ मेरा कहना मानो तुम सीता को वापस लौटा दो अब भी तुम्हारी भलाई है परंतु रावण कहना नहीं मानता और मायावी रूप धारण करके भगवान राम से युद्ध करने के लिए रन मैदान में निकलता है। इस दौरान भगवान राम और मायावी रावण के बीच काफी देर तक युद्ध होता है युद्ध में शाम हो जाती है रावण अपनी माया चला कर तरह-तरह के रूप धारण कर युद्ध करता है। इस प्रकार से अब रामलीला में राम रावण के बीच संग्राम छिड़ गया है, अंतिम दौर में रामलीला मेला के चलते अब राम और रावण के बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी है।

भोपाल की मयूर डांस फाउंडेशन पार्टी रामलीला में देगी प्रस्तुति,

रामलीला मेला के चलते शनिवार को रावण वध के मुख्य कार्यक्रम के दौरान दोपहर 2:00 बजे से राजधानी भोपाल के जाने माने मयूर डांस फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके तहत भगवान श्री कृष्ण की 16 कलाओं से परिपूर्ण लीलाओं का बाल कलाकारों द्वारा आकर्षक मंचन किया जाएगा।

रावण वध कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां शुरू

रामलीला मेला समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 11 जनवरी को रावण वध का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी और मीडिया प्रभारी सी एल गौर ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल होंगे । इसके अलावा पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा,   अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रावण वध कार्यक्रम को लेकर रामलीला समिति के द्वारा मैदान में तैयारी शुरू करदी है, शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से एडीएम, एएसपी, एसडीम, एसडीओपी, थाना प्रभारी आदि अधिकारियों ने रामलीला मैदान में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811