Let’s travel together.

शिवपुरी के राउटोरा में अज्ञात हत्यारे ने की खौ़फनाक हत्या, पति पत्नी सहित तीन लोगों की हत्या से सनसनी

0 61

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के राउटोरा गांव में आज रात एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें अज्ञात हत्यारे ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

अनुविभागीय अधिकारी पिछोर प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि यह त्रासदी रात के समय उस वक्त हुई जब सीताराम लोधी (75 वर्ष), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (70 वर्ष) और उनके पास में रहने वाली सूरज बाई (65 वर्ष) अपने घर में सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि सभी तीनों के शव घर के बाहर पड़े हुए थे। सीताराम लोधी के गले में फंदा लगा था, मुन्नी बाई के सिर में चोटें थीं, जबकि सूरज बाई का गला दबाकर हत्या की गई थी।
घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठोड़ पहुँच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी तक हत्या के कारण और हत्यारे की पहचान के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
पड़ोसियों के मुताबिक, सीताराम लोधी और मुन्नी बाई का स्वभाव बहुत सरल था और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उनकी कोई दुश्मनी या विवाद सामने नहीं आया है।
यह घटना तब सामने आई जब सीताराम के नाती ने शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब इस मामले को सुलझाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन हत्यारे की पहचान और हत्या का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है।
पुलिस टीम ने इलाके के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और किसी भी सुराग के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811