Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों के स्थाईकरण/समायोजन के लिए विधायकों ने लिखे पत्र

0 81

मामला उच्च शिक्षा अतिथि विद्वानों का

हरियाणा के ऐतिहासिक निर्णय को आधार बनाकर मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी
भोपाल।सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से सेवा करने वाले अतिथि विद्वानों के स्थाईकरण का मामला सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है।अतिथि विद्वानों के द्वारा कई बार बड़ी बड़ी रैलियां एवं आंदोलन धरना प्रदर्शन किया गया तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वर्तमान मुख्यमंत्री पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा महापंचायत आयोजित की गई और अतिथि विद्वानों को फिक्स मासिक वेतन एवं स्थाई/समायोजन की घोषणा की गई

लेकिन विभागीय आदेश ने घोषणाओं की धज्जियां उड़ाते हुए अतिथि विद्वानो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।अब कई विधायकों ने फ़िर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कर निवेदन किया है कि वर्षों से कार्य करने वाले अतिथि विद्वानो को उन्ही पदों में स्थाई/समायोजित किया जाए।सीधी विधायक रीती पाठक,मुरैना जौरा विधायक पंकज उपाध्याय,सुनील उइके विधायक छिदवाड़ा आदि ने लिखी है चिठ्ठी इसमें सभी ने हरियाणा सरकार के ऐतिहासिक निर्णय को आधार बनाया है,जैसा कि विदित है कि सैनी सरकार ने अतिथि विद्वानों को नियमित कर दिया है।अब देखना है कि सरकार इन विधायकों के अनुरोध को कितना तवज्जो देती है।

मुख्यमंत्री,उच्च शिक्षा मंत्री संवेदनशीलता एवं मानवीयता के साथ निर्णय लें-महासंघ

वहीं अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने विधायकों के द्वारा लिखे पत्र पर विधायकों के प्रति आभार जताया है वहीं मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि संवेदनशीलता एवं मानवीयता के साथ निर्णय लेते हुए अतिथि विद्वानो को अनुभव एवं योग्यता के आधार पर स्थाई/समायोजित करें।डॉ पांडेय ने बताया कि अतिथि विद्वानों के स्थाईकरण से उच्च शिक्षा विभाग की कई समस्याओं का निराकरण एक साथ हो जाएगा।क्योंकि यही विद्वान ही उच्च शिक्षा विभाग की रीढ़ और शान है।


इनका कहना हे –
अतिथि विद्वानो का काफी लंबा संघर्ष हो गया है।अब मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी और उच्च शिक्षा मंत्री माननीय इंदर सिंह परमार जी एवं शीर्ष अधिकारियों को एक ठोस कदम उठाने की जरूरत है।एक कैडर बनाकर विद्वानो को स्थाईत्व प्रदान करें।सभी विधायकों का संघ की तरफ़ से आभार प्रकट करते हैं।
डॉ देवराज सिंह,प्रदेस अध्यक्ष महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811