मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर रविवार दोपहर को ईंटों भरी 407 वाहन ने दूसरे 407 वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद 407 वाहन चालक अपने वाहन को भागते हुए दीवानगंज में ले आया, जिस वाहन को टक्कर मारी थी उस वाहन के ठेकेदार मोटरसाइकिल से वाहन का पीछे करते हुए दीवानगंज के अंदर आ गया और 407 वाहन को सामने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर रोक लिया। दोनों में बहुत देर तक रोड शो गाली गलौज होती रही। ग्रामीणों के समझाने पर जिसने टक्कर मारी थी उस वाहन को तालाब के पास खड़ा करवा दिया गया है। हालांकि किसी ने किसी प्रकार की शिकायत दीवानगंज चौकी पर नहीं की है।