Let’s travel together.

शराब बंदी को लेकर बक्सवाहा ब्लॉक के बूढ़ीश्यामर गांव की सराहनीय पहल

0 41

-शराब पीने वाले पर 2000रु का जुर्माना और बेचने वाले का होगा सामाजिक बहिष्कार

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बक्सवाहा क्षेत्र के बूढ़ी श्यामर गांव के लोगों ने बैठक कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। गांव के लोगों ने गांव को नशा मुक्त के लिए नशा करने वालों पर ₹2000 का जुर्माना और शराब बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
देवेंद्र सिंह लोधी सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि 28 दिसम्बर को गांव के सभी लोगों ने एकत्रित होकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने एक राय होकर शराब के नशे से बर्बाद हो रही पीढ़ी और उसके दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की। सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एक निर्णय लिया कि शराब के नशे से व्यक्ति का जीवन अंधकारमय हो रहा है। नशा करने वाले का पूरा परिवार बच्चे पत्नी सभी परेशान रहते हैं। शराब पीने वाले व्यक्ति का परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। साथ ही वह अपने शरीर को विनाश की ओर ले जाता है। एवं उसके परिवार के बच्चों के साथ गांव के बच्चों में भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाना है। और इसलिए गांव के सभी लोगों ने एक जो जुट होकर गांव में शराबबंदी का निर्णय लिया।

इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य करण सिंह लोधी मुलायम सिंह लोधी जमीदार खड़क सिंह देवेंद्र सिंह चंद्रभान पंचम सिंह संतोष कड़ोरा अहिरवार मनोज अहिरवार सहित गांव के ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। इस ऐतिहासिक निर्णय की वीरेन्द्र सिंघई मनीष जैन समाजसेवी नीमा देवी सिंह उपाध्यक्ष नगर परिषद अरविंद तिवारी सचिन सोनी मुंशी राजा सौरई रामकृष्ण श्रीधर जयप्रकाश बिल्थरे एडवोकेट हरिराम पटेल पार्षद मनोज पटेल लेखराम पटेल रामकिशोर अहिरवार पार्षद आदि ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811