Let’s travel together.

बारिश की वजह से सोमवार को बंद रहेंगे दिल्ली-एनसीआर के स्कूल गृहमंत्री ने ली स्थिति की जानकारी

91

Rain in Delhi-NCR: पिछले दो दिनों से चली आ रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अगले दिन भी बारिश की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं गुरुग्राम में सोमवार को और गाजियाबाद में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास आज भी बारिश हो रही है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बन गई है और ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने खुद ITO में जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया।

जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बन गई है और ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण जलभराव देखा गया। गाजियाबाद के नगर निगम आयुक्त के आवास में पानी घुस गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हुआ इसकी वजह से सांसद राम गोपाल यादव के घर में भी पानी घुसा। उधर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के एलजी से बात कर बारिश की स्थिति की जानकारी ली।

बारिश से बुरा हाल

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात खराब हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिल्ली में दो दिन से हो रही लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ बिजली कटौती ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को भी कई कॉलोनियों में फाल्ट के चलते दिनभर में पांच से छह घंटे तक की बिजली कटौती की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811