Let’s travel together.

होटल, रेस्टॉरेंट, रिसोर्ट और फार्म हाउसों पर रहेगी आबकारी और पुलिस की नजर

0 59

 

– नए साल के जश्न में शराब पार्टी करने लेना होगा लाइसेंस

– शराब पार्टियों के लिए शहर में कई जगह हो रही है बुकिंग, आबकारी टीमें अलर्ट

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शहर के कई रेस्टोरेंट, होटल, रिसोर्ट और फार्म हाउस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। 31 दिसंबर की रात की पार्टियों की बुकिंग हो रही है। नए साल की जश्न की पार्टियों में शराब परोसने की बात भी की जा रही है। इसी के साथ आबकारी विभाग का अमला भी सक्रिय हो गया है। जिन भी होटल, रेस्टोरेंट, फार्म हाउस और रिसोर्ट में नए साल की शराब पार्टी के लिए बुकिंग की जा रही है, ऐसे स्थान आबकारी विभाग द्वारा चिन्हित किए जा रहे हैं।
आयोजकों से कहा जा रहा है कि उन्हें शराब पार्टी करना है तो इसके लिए आबकारी विभाग से एक दिन का आकस्मिक लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। बगैर लाइसेंस के कहीं भी शराब पार्टी कराई गई तो आयोजकों के साथ ही पार्टियों में शराब सेवन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन का लाइसेंस देता है विभाग
किसी भी सेलिब्रेशन पार्टी में अधिकृत रूप से शराब परोसने और सेवन के लिए आबकारी विभाग द्वारा एक दिन का आकस्मिक लाइसेंस दिया जाता है। यह लाइसेंस लेकर चिन्हित जगहों पर तय अवधि में शराब पार्टी कराई जा सकती है। निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा कर लाइसेंस ले सकते हैं। मेरिज गार्डन के लिए लाइसेंस की फीस 5 हजार और होटल-रेस्टोरेंट की फीस 10 हजार रूपए है।

सड़कों पर चौकिंग करेगी आबकारी और पुलिस टीम
नए साल की सेलीब्रेशन पार्टी 31 दिसंबर को शाम से ही शुरू हो जाती हैं, जो पूरी रात चलती हैं। इस दौरान लोग नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं और कई शरारती तत्व सड़कों पर हुड़दंग करते हैं। ऐसे नशेड़ियों पर कार्रवाई के लिए शहर के भीतर और सीमाओं पर शाम से ही पुलिस की कड़ी चेकिंग शुरू हो जाएगी। रात भर पुलिस सड़कों पर गश्त करेगी। इस दौरान नशे में गाड़ी ड्राइव करने वालों पर जुर्माना ठोका जाएगा। इसके साथ ही नशे में उपद्रव करने वालों को हवालात भेजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811