अजीब इत्तेफाक जहां हुआ था 4 साल पहले एक भाई का दीपक के साथ एक्सीडेंट वही हुआ दूसरे का
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं अब एक बड़ी खबर सागर रोड बेरखेड़ी मोड़ से पहले सामने आई है जहां शाम करीब 7:30 बजे दो युवक बाइक से अपने गांव झिरिया बरामद गढ़ी जा रहे थे कि उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल घायल कर दिया सूचना पर पुलिस 108 वाहन लेकर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायसेन रेफर किया गया रायसेन से उन्हें भोपाल रेफर किया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों घायलों की पहचान मुनीम पुत्र पूरन सिंह और दीपक के रूप में हुई है सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए दुर्घटना से दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई है दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
घटना में यह भी एक अजीब इत्तेफाक है कि जहां घटना घटित हुई है उसके आसपास ही करीब 4 साल पहले गंभीर घायल मुनीम के बड़े भाई राम राज और दीपक का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें रामराज की मौत हो गई थी । और दीपक को मामूली चोट आई थी। अब करीब 4 साल बाद इसी क्षेत्र में अब दीपक का एक्सीडेंट मुनीम के साथ हुआ है जिसमें मुनीम की हालत गंभीर है।