Let’s travel together.

सांता क्लॉज की वेशभूषा में पहुंचे स्कूली बच्चे, चॉकलेट और उपहार बांटे गए

0 43

-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस डे

-बालिकाओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर क्रिसमस डे का जश्न धूमधाम से मनाया गया। शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले स्कूल में क्रिसमस जश्न के कार्यक्रम में बच्चों ने हर्ष उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बरखा खाल को कक्षा चौथी की बच्ची द्वारा की गई जिसमें उसने क्रिसमस डे को मनाने का कारण एवं सीख बताई। कक्षा पांचवी की बालिकाओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। कई बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में स्कूल में उपस्थित हुए एवं स्कूल के बच्चों को चॉकलेट और विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए गए।
इस अवसर पर श्रीमती टी इक्का वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका ने क्रिसमस के त्यौहार के बारे में बच्चों को जानकारी दी और उन्हें बताया कि यह त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है जो हमें प्रेम पवित्रता सद्भावना और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित करता है। अंत में प्रधानाध्यापक जगदीश मीणा ने बच्चों को क्रिसमिस उत्सव एवं नए वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811