अस्पताल मार्केट व पुराना स्टैंड से हटाया अतिक्रमण,नगर पालिका राजस्व पुलिस की टीम की संयुक्त कार्रवाई
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले की बेगमगंज सिविल अस्पताल के सामने रोगी कल्याण समिति द्वारा बनाई गई 65 दुकानों के सामने एवं बरामदे में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा संज्ञान लिए जाने के उपरांत नगर पालिका सीएमओ कृष्णकांत शर्मा राजस्व पुलिस एवं सफाई कर्मचारियों टीम के साथ पहुंचे और रोगी कल्याण समिति की दुकानों की गैलरी और बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाकर दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने पुनः अतिक्रमण किया तो सामान जप्त भी किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

इसके साथ ही अतिक्रमण हटाओ टीम पुराना बस स्टैंड होते हुए सागर मल जी की पुलिया के पास तक पहुंची और सड़क के दोनों और के दुकानदारों को नाली पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाकर शेड वगैरा हटाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा के नेतृत्व में चले अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 15 से 20 फीट तक आगे किए गए अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया गया । वही दुकानों की छतों के ऊपर रखी सामग्री को भी हटवाने के निर्देश दिए है ।

इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णकान्त शर्मा का कहना है कि प्रशासन के आदेश का सख्ती से पालन करते हुए मरीजों एवं नागरिको की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। यदि दुकानदारों द्वारा भविष्य में फिर से अतिक्रमण किया तो अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।