Let’s travel together.

तीन महीने बाद फिर दिखा कुलहड़िया नर खेड़ा के जंगल में दो शावको के साथ तेंदुआ

0 247

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम कुलहड़िया और नर खेड़ा गांव के जंगल में  ग्रामीणों को तेंदुआ और दो शावक दिखाई दिए हैं। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। नरखेड़ा निवासी राजकुमार लोधी, धन सिंह लोधी, मोहन सिंह लोधी, ले बताया कि तेंदुआ शाम के समय पहाड़ पर दिखाई दिया था हम सभी लोगों ने पूरी रात जाकर गुजारी क्योंकि हमारे मवेशी पहाड़ के पास ही बंधे हुए थे हमें पूरी रात डर लगा रहा की कई तेंदुआ मवेशियों पर हमला न कर दे। इससे पहले तेंदुआ ने सितंबर के महीने में नरखेड़ा गांव में बंदे पशु का शिकार किया था। इसके बाद तेंदुआ तीन महीने तक दिखाई नहीं दिया। 3 महीने बाद शनिवार को फिर से तेंदुआ दिखाई दिया।
सुबह अभी सुमित लोधी को तेंदुआ पहाड़ पर दिखाई दिया उसके साथ दोसावक भी दिखाई दिए सुमित ने बताया कि सुबह में अपने खेत तरफ जा रहा था तो पहाड़ पर तेंदुआ और उसके साथ दो छोटे सावक दिखाई दिए। मैंने अपने घर वालों को भी बताया था। सुबह सभी ग्रामवासी इकट्ठा होकर पहाड़ तरफ देखते रहे।
बता दें कि दीवानगंज क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दीनों तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं, तीन महीने पहले किसी न किसी गांव में तेंदुआ द्वारा घर में बंदे पालतू मवेशियों का शिकार करने की खबर सामने आ रही थी। बिगत 1 साल से लगातार कहीं ना कहीं तेंदुआ द्वारा मवेशियों को अपना शिकार बनाया जा रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811