Let’s travel together.

नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

0 105

सदस्यों को सर्टिफिकेट विसिल बैच और बैंत समाजसेवी मुन्ना समैया के सौजन्य से दिए गए

एसपी पांडेय ने कहा नगर ग्राम रक्षा समिति सदस्य पुलिस के विशेष सहयोगी है

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज थाना परिसर में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों का सम्मेलन पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया विशेष अतिथि के रुप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।


प्रशिक्षण में थाना बेगमगंज , गैरतगंज देवनगर थानों एवं पुलिस चौकी गढ़ी तथा नकतरा के ग्राम रक्षा समिति के करीब डेढ़ सौ सदस्य मौजूद थे । सम्मेलन में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन उपरांत
थाना प्रभारी राजीव उईके, गैरतगंज थाना प्रभारी डीपी लोहिया , सब इंस्पेक्टर आरके चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया।


प्रशिक्षण के दौरान नशीले घातक पदार्थ व नशा मुक्ति , सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में लघु फिल्म के माध्यम से सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया ।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे , एसडीपी आलोक श्रीवास्तव द्वारा पुलिस विभाग की ओर से सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र व परिचय पत्र व्यवसायी व समाजसेवी हेमंत समैया के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए और बेंत , सीटी भी दिए गए।


इस अवसर पर हेमंत समैया द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा बेगमगंज के शाखा प्रबंधक तेजस्वी पटेल से रक्षा समिति के सभी सदस्यों का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया गया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने रक्षा समिति सदस्यों को पुलिस बल का अभिन्न अंग बताते हुए कहाकि जहां भी पुलिस बल की कमी होती है, वहां रक्षा समिति के सदस्य सहयोग करके बराबर ड्यूटी करते हैं। विशेषतौर पर जुलूस , जलसों एवं त्यौहारों के समय इनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। भविष्य में इनका सहयोग पुलिस को मिलता रहे , इसके लिए हम भी कटिबद्ध हैं । सभी सदस्यों को बताए गए कार्यों को महत्वपूर्ण कार्य समझकर जिम्मेदारी से निभाते हुए समाजसेवा एवं व्यवस्था में परस्पर सहयोग करते रहने की बात कही ।
आभार प्रदर्शन के दौरान एसडीपी आलोक श्रीवास्तव ने सभी रक्षा समिति के सदस्यों एवं समाजसेवियों , मीडियाकर्मियों से समाज में सद्भाव , शांति के लिए पुलिस का परस्पर सहयोग देने का आव्हान किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद समाजसेवी प्रदीप सोनी शून्य द्वारा किया गया । अंत में सभी ने सहभोज में भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811