Let’s travel together.

एक तरफ डामरीकरण दूसरी तरफ सडक मे दिया गढ्ढा,क वाहन चालकों के उठाना पड़ रही परेशानी

0 48

देवेन्द्र तिवारी सांंची,रायसेन

नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग को गढ्ढों से छुटकारा दिलाने नवीन डामरीकरण कार्य चल रहा है तो इसी समय वाटर प्लांट कंपनी को अपनी पाइप लाइन को ठीक करने की याद आ गई तथा पाइप लाइन हेतु सर्विस रोड पर गढ्ढे खोद डाले जिससे भारी संख्या में वाहनों की दिक्कत उठाने पर मजबूर होना पड रहा है जिससे सडको पर जाम की स्थिति बनने लगी है।

जानकारी के अनुसार इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण ऐजेंसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया है इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को सर्विस रोड से चलाया जा रहा है ।उल्लेखनीय हैं कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार चौबीस घंटे छोटे बडे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है इससे नगर का वातावरण धूल मय हो चुका है तथा लोगों को सडको को पार करने बडी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं इस डामरीकरण से सडको की मियाद तो बढ ही रही हैं बल्कि सडको पहले गढ्ढों से छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ गई है जिससे वाहनों को सडको पर चलने की परेशानी से छुटकारा मिल जायेगा । परन्तु सर्विस रोडो के बीचोबीच वाटर प्लांट कंपनी द्वारा लगातार सर्विस रोडो पर गढ्ढे कर पक्की राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित सडको को तहसनहस करने का खेल जारी है ।

जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण कार्य जारी है तभी वाटर प्लांट कंपनी ने भी सर्विस रोडो के बीचोंबीच गहरे गढ्ढे करना शुरू कर दिया है जिससे वाहनों का निकलना तो पूरी तरह बंद सा हो चुका है बल्कि पैदल चलने वाले भी मुश्किल उठाने मजबूर हो गए है पूर्व में भी कंपनी द्वारा सर्विस रोड पर बीजों बीच पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खुदाई कर डाली थी तथा खुदी मिट्टी डालने से अब लोगों को धूल के गुब्बारों की मार झेलने मजबूर होना पड रहा है इस ओर से जिम्मेदार बेखबर बने बैठे हैं जिसका खामियाजा जहाँ सडको पर चलने वाले वाहनों को भुगतना पड़ रहा है तो इन सडको से उडने वाली धूल से वातावरण तो पूरी तरह प्रदूषित हो ही रहा है बल्कि लोगो को इस उडने वाली धूल से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ गया है इस धूल से सबसे अधिक खतरा स्वांस दमे के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है ।प्रशासन को खबर लेने की फुर्सत नहीं दिखाई दे रही हैं ।जबकि सडको किनारे सरकारी दफ्तरों में भी धूल के गुब्बारो से अछूते नहीं रहे है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |     22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत     |     टेट अनिवार्यता के विरोध में सक्रिय मप्र शिक्षक संघ, 6-7 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन     |     35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811