Let’s travel together.

बाइक सवारों को अज्ञात चार वाहन ने कुचला ,सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही मौत

0 580

शिवलाल यादव

रायसेन।थाना देवनगर पुलिस चौकी नकतरा के तहत शुक्रवार को दोपहर भील टोला भूसीमेटा थाना सुल्तानपुर निवासी दो चचेरे भील परिवार के भाईयों की अमरावद सागर रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के सामने हुए सड़क हादसे में मौके पर ही दुखद मौत हो गई है।इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पत्नी बच्चे जिला अस्पताल पहुंच गए।वह विलाप करने लगे उनका रो रोकर बुराहाल था।कोतवाली पुलिस ने अस्पताल की पुलिस चौकी में शवों के मर्ग कायम करने की प्रक्रिया की गई।शवों को मर्चुरी के डी फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है।शनिवार को सुबह मर्चुरी में शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की मौजूदगी में किया जाएगा।

मृतक गेंदा लाल बारेला पिता गुलजार सिंह 27 वर्ष, जय सिंह पिता अमर सिंह भील बारेला भूसीमेटा भील टोला सुल्तानपुर के हैं। दोनों चचेरे भाई थे।खेत में बोर कराने के लिए शुक्रवार को सुबह सवा 10 बजे रायसेन तहसील कार्यालय परमिशन के लिए आए थे।दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे गांव लौट रहे थे। तभी अमरावद के कुरावद रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के समीप बाइक से जा रहे थे।किसी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अज्ञात चालक द्वारा टक्कर मार दी थी।मौके पर ही दोनों चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक गेंदा लाल की पत्नी लाड़क़ी बाई व उनके तीन लड़के है।मृतक जय सिंह बारेला की पत्नी रेखा बाई हैं उनके 4 बच्चे हैं।वह मेहनत मजदूरी करते थे।किसी तरह हाड़तोड़ मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811