शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल द्वारा 14 दिसंबर शनिवार को लगने वाली लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज न्यायालय परिसर से 6 प्रचार वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किए ।
इस अवसर पर द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी न्यायिक मजिस्ट्रेटद्वय निशांत मिश्रा एवं श्वेता चौहान सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।
प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सरकार की मंशा है कि न्यायालय में वर्षों से विचाराधीन विवादों का निपटारा आपसी सहमति एवं सद्भाव के साथ दोनों पक्षों के बीच राजीनामा से हो जाए ताकि भविष्य में भी उनके बीच किसी प्रकार की रंजिश ना रहे और दोनों पक्ष शांति सद्भाव से रह सके । इसका प्रभाव भावी पीढ़ी पर भी यह रहेगा की वह भी आपस में सामंजस एवं शांति सद्भाव के साथ रह सकेंगे। प्रचार रथ 14 दिसंबर शनिवार को लगने वाली लोक अदालत में पक्षकारों द्वारा अधिक से अधिक लाभ उठाने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र के सभी 18 वार्ड एवं गांव-गांव प्रचार प्रसार करेंगे । इस बार लोक अदालत में अधिक प्रकरणों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है ।