Let’s travel together.

सकल हिंदू समाज के बैनर तले बम्होरी ओर सिलवानी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विरोध, जताया दुख

0 116

-दिया ज्ञापन.. सरकार से है उम्मीद..!

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी/सिलवानी रायसेन

बांग्लादेश में हिंदुओं एवं सिख, जैन, बौद्ध, अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमले,हत्या,लूट आगजनी, महिलाओं पर अमानवीय बर्बरतापूर्ण अत्याचार,एवं मंदिरों पर हमले के विरोध में बम्होरी ओर सिलवानी सकल हिंदू समाज में भारी व्यक्त हे।

सिलवानी नगर के सभी व्यापारी हिंदू मुस्लिम जैन समाज के साथ सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठा दोपहर तक बंद भी कर रखे थे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सिलवानी के हाई स्कूल प्रांगण से तहसील कार्यलय तक सैकड़ों लोगों द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। सकल हिंदू समाज के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में साधु-संतों और हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों, मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंदुओं के साथ मारपीट की घटनाओं पर कड़ा आक्रोश जताया। इसके साथ ही, इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की अवैध गिरफ्तारी को हिंदू समाज पर सीधा हमला बताया, प्रदर्शन के बाद, सभी हिंदू समाज के पदाधिकारियों, संत समाज के माध्यम से एसडीएम पीसी साक्य महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर सख्त कदम उठाएं, प्रदर्शन में शामिल साधु-संतों द्वारा सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हिंदू समाज शस्त्र उठाकर अपने बांग्लादेशी भाई-बहनों की रक्षा करने के लिए तैयार होगा। उनका कहना है कि हिंदुओं पर हो रहे हमलों के प्रति भारत सरकार की चुप्पी अस्वीकार्य है, इस विरोध प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गरमा दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक नहीं लगी, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा, इस प्रदर्शन ने हिंदू समाज के भीतर बढ़ते असंतोष को एकजुट कर दिया है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811