Let’s travel together.

सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा ब्रिटेन में विदेशी निवेशको के साथ संवाद में मालवा की बेटी सीए मयूरी चौरड़िया ने निभाई अहम भूमिका

0 89

भोपाल।  25 नवंबर से 29 नवंबर तक मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन में दौरा किया और विदेशी निवेशकों के साथ संवाद करके प्रदेश की विदेश नीति को तथा विदेशी निवेशक को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। निवेश के सभी क्षेत्रों में रिनिवल एनर्जी, हाइड्रोजन गैस, सोलर प्लांट, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल रिवॉल्यूशन, एजुकेशन इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की। रतलाम की बेटी सीए मयूरी चौरड़िया ने एंजल इन्वेस्टर के रूप में अहम भूमिका निभाई उन्होंने बताया कि प्रदेश में रिनिवल एनर्जी हाइड्रोजन गैस, सोलर प्लांट ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है और विदेशी निवेशकों की इन क्षेत्रों में अधिक रुचि हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो 2500 करोड़ का इन्वेस्टमेंट रीवा सोलर प्लांट के लिए आगे भविष्य में करने के लिए प्रयासरत है तथा इसी दिशा में वह जरूरी कदम उठा रहे हैं। सीएम यादव ने सभी निवेशकों को फ़रवरी 25 में भोपाल में होने वाले इन्वेस्टर समिट में शमिल होने का भी निमंत्रण दिया है।

इसी क्रम में आगे इंदौर और भोपाल से डायरेक्ट लंदन के लिए एयर कनेक्टिविटी के प्रपोजल पर भी जोर दिया गया। इन सभी कार्यों में प्रदेश की बेटी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

इसी क्रम में चोरड़िया ने यूनियन केबिनेट टूरिज्म एंड कल्चर मिनिस्टर गजेंद्र जी शेखावत से मिलकर के भारतीय परंपरा और संस्कृति को विदेश में बनाए रखने तथा जैनिज्म का महत्व समझाते हुए जैन परंपरा को बढ़ाने की विचारधारा पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिसके लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी के मानक तय किए जाने चाहिए और उनका दृढ़ता से पालन किया जाना चाहिए। अगर विदेश से टूरिज्म को बढ़ाना है तो हमारे हमें अपना इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर करना होगा।

सभी मंत्रियों के साथ चर्चा में चोरड़िया ने यूनियन केबिनेट मिनिस्टर स्मृति जी ईरानी के साथ भी मीटिंग करी और मोदी के नेतृत्व पर लिखी गई किताब मोदीयालॉग का लंदन में विमोचन किया। उन्होंने बताया कि मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने विदेशी पटल में अदभुत ख्याति प्राप्त की है उसकी अनुमोदन की और उसकी सराहना की। हमें प्रदेश की बेटी और उनके द्वारा प्रदेश के विकास में उठाए गए सभी कदमों पे गर्व है। इस दौरे के बाद प्रदेश में 60000 करोड़ के निवेश होने की संभावना बताई जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811