Let’s travel together.

स्काउट गाइड युवाओं में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है : उप मुख्यमंत्री

0 32

संभाग स्तरीय स्काउट गाइड रैली का हुआ समापन

रीवा। उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल आज रीवा के शासकीय मार्तंड क्रमांक एक विद्यालय परिसर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय स्काउट गाइड रैली के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में सकारात्मक बदलाव स्काउट गाइड के माध्यम से होता है,
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्काउट गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा के भाव पैदा होते हैं, जो उन्हें समाज में भविष्य में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने स्काउट गाइड के आयोजन में संभाग भर से आए प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों की सराहना की तथा कहा कि सभी विद्यार्थी आपस में इस आयोजन के माध्यम से भाईचारे की सीख लेकर जाएंगे।
समापन समारोह के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने संभाग स्तरीय स्काउट गाइड रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक मनगवां इंजी. श्री नरेंद्र प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, समाजसेवी राजेश पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा लाल गुप्ता सहित संभाग के जिलों से आए विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811