मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड केअंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के पास स्थित मुड़िया खेड़ा रेलवे फाटक पर पंजाब मेल के सामने एक मानसिक विक्षिप्त 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगो से शव की शिनाख्त कराई गई, जहां उसकी पहचान खिलानसिंह लोधी पिता नारायण सिंह लोधी निवासी छोला गांव के रूप की गई। जिसके बाद पुलिस स्थल निरीक्षण करते हुए शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पीएम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेजा गया।
मामले की जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे डाउन रेलवे लाइन गुड़िया खेड़ा रेलवे फाटक खंबा नंबर 866 पास अज्ञात युवक का शव तीन टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करते हुए उसकी पहचान खिलानसिंह लोधी पिता नारायण सिंह लोधी के रूम में करते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई। जहां परिजनों ने बताया कि खिलान सिंह की मानसिक संतुलन ठीक नही था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।