Let’s travel together.

मृतक युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे कलेक्टर, इंदरगढ़ गांव में ग्रामीणों से भी की चर्चा , स्थिति का लिया जायजा

0 112

– सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में हुई घटना

– ग्राम में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर और ग्रामीणों से की चर्चा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में दो पक्षों में नल कनेक्शन को लेकर विवाद हुआ। इसमें हुई मारपीट की घटना में घायल नारद जाटव की मृत्यु हो गई।
इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिनमें से 4 की गिरफ्तारी हो गई है। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बुधवार की देर रात परिजनों से मिलने पहुंचे और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 4 लाख की सहायता राशि का चैक सौंपा। घटना के संबंध में बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की ओर से भी इसमें जानकारी दी गई थी कि बोर के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
गुरुवार को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी भी परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा की और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। आपसी विवाद में हुई घटना को जातिगत मुद्दा न बनाया जाए। गांव में शांति और सौहार्द्र का वातावरण बना रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811