Let’s travel together.

बुधनी उपचुनाव:: मतगणना कल, आज ही शहर में आए बुदनी से बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता

0 461

– मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

अनुराग शर्मा सीहो

मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल और जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना कल 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है तो वहीं राजनीतिक लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है कि बुदनी विधानसभा का उपचुनाव कौन जीतेगा। यूं तो विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 20 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में देखने को मिला है। यही कारण है कि मतगणना से एक दिन पहले ही यानि आज शुक्रवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में होगी। विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गये मतों की गणना के लिए 02 कक्षों में 14.14 टेबल्स लगाई जाएंगी। एक टेबल पोस्टल वेलेट की गिनती के लिए पृथक से लगाया जाएगा। मतगणना 13 राउंडस् में सम्पन्न कराई जाएगी।
112 कर्मचारी करेंगे मतों की गणना
मतगणना स्थल पर त्रि.स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केवल अधिकृत प्राधिकार पत्र प्राप्त व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना सेंटर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मतगणना कर्मियों का त्रि.स्तरीय रेण्डमाईजेशन होगा। बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 112 मतगणना कर्मी संपादित करेंगे। मतगणना हॉल में प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टॉफ तथा एक माइक्रो ऑब्र्जवर रहेगा। समुचित संख्या में गणनाकर्मी मतगणना सम्पन्न कराएंगे।
मतगणना स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था
बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज संपन्न होगी। मतगणना में लगे सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी भोपाल नाके से पीजी कॉलेज के बगल वाले रास्ते से होकर शासकीय कन्या छात्रावास में वाहन पार्किंग कर पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट क्रमांक 2 से अंदर प्रवेश करेंगेद्य समस्त पार्टियों के प्रत्याशी, अभिकर्ता, मीडियाकर्मी भोपाल नाके पर आवासीय खेलकूद परिसर में वाहन पार्किंग कर पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट क्रमांक 1 से अंदर प्रवेश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811