Let’s travel together.

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की पोहरी में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खोले जाने की मांग

0 63

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से की मुलाकात

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पोहरी के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने विगत दिवस भोपाल मे उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुखिया डॉ. राजेन्द्र शुक्ल जी से मुलाकात की। इस अवसर पर भारती ने पोहरी नगर के मध्य स्थित पुराने अस्पताल भवन में नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ किये जाने की मांग की है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ होने से पोहरी नगरवासियों को छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज नगर के मध्य ही संभव हो सकेगा। है। भारती ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी द्वारा पोहरी में शीघ्र ही नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ किये जाने हेतु आश्वासन भी दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811