मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के फैक्ट्री फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर कई ग्रामीण ने भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर प्लांट लेकर अपने मकान बना लिए हैं। दीवानगंज क्षेत्र के आसपास के गांव जैसे अंबाडी, सरार , करैया,बरजोर पुर, जमुनिया,कयामपुर, संग्रामपुर, देहरी, निनोद आदि गांव के ग्रामीणों ने भी फैक्ट्री चौराहे पर प्लांट लेकर मकान बनाकर रहने लगे। मगर घर से निकलने वाला सीवेज का गंदा पानी रोड पर बह रहा है। नाली नहीं होने के कारण सीवेज का गंदा पानी रोड पर निकल रहा है जब कोई वाहन रोड से गुजरता है तो गंदा पानी के रोड पर चल रहे राहगीर के ऊपर उच्च कर लग जाता है। जिससे हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है। फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 निकला है जितने भी मकान हाईवे पर बने हैं उन सबका सीवेज का गंदा पानी पीछे लगी हुई जमीनों में जाता है। जिससे विवाद की स्थिति बनती है ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर नाली का निर्माण कराना चाहिए। जिससे घरों का निकला का सीवेज का गंदा पानी रोड पर ना बह कर उचित स्थान पर पहुंचे और विवाद की स्थिति ना बने।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।