Let’s travel together.

बाड़ी में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

0 59

बाड़ी रायसेन।  बाड़ी पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया हे।जानकारी के अनुसार 14. नवम्बर. को फरियादी बलीराम धानक पिता लालसिंह धानक उम्र 32 साल निवासी ग्राम पाली, थाना बाड़ी, जिला रायसेन ने रिपोर्ट किया कि मेरे मंझले भाई जितेन्द्र उर्फ जित्तू सिसोधिया पिता लालसिंह सिसोधिया (जाति धानक) निवासी पाली ने गुस्से में आकर चूल्हा जलाऊ लकड़ी से मारपीट करके छोटे भाई हल्के धानक पिता लालसिंह धानक उम्र 24 साल निवासी पाली की हत्या कर दी, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक  श्री पंकज कुमार पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में तथा श्रीमति अदिती बी सक्सेना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बाड़ी के मार्गदर्शन में थाना बाड़ी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू सिसोदिया पिता लालसिंह सिसोदिया (जाति धानक) उम्र 30 साल निवासी पाली, थाना बाड़ी, जिला रायसेन को ग्राम पाली से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया । आरोपी जितेन्द्र उर्फ जितू सिसोधिया को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाड़ी निरीक्षक कपिल गुप्ता, उनि. संजय यादव, उनि. पदमा बरकरे, सउनि. साहबलाल इरपाचे, प्रआर. 620 रोहित महालहा, आर. 390 अनिल अहिरवार, आर. 741 सोहन सिंह, आर. 657 सौरभ परमार, आर. 162 ललित ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811