Let’s travel together.

उपचुनाव: पटेल बंधुओं ने शाहगंज पर ही किया पूरा फोकस

0 258

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल और जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर एक दिन पहले 13 नवंबर को मतदान हो गया है। 10 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले में उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत घटा है। मतदान के दौरान छुटपुट घटनाएं भी घटी, बाकि मतदान सुबह से लेकर शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से ही संपन्न हुआ। बुदनी विधानसभा में डेढ़ दशक बाद बहुत अच्छा और शानदार मुकबला देखने को मिला। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के ही बीच रहा। दिलचस्प बात यह है कि मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल व उनके भाई और समर्थकों का सबसे ज्यादा फोकस शाहगंज में ही रहा। वोटिंग के दौरान शाहगंज के ही मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस नेता नजर बनाए रखे। शाहगंज में करीब 5 हजार मतदाता है। बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का गृह क्षेत्र भी शाहगंज ही है। मालूम हो कि जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे, जिला मुख्यालय पर ही मतगणना होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811