Let’s travel together.

देवउठनी ग्यारस के दिन बाजार में गन्ने सिंघाड़े की सबसे ज्यादा मांग

0 117

 
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

योग निद्रा में जाने वाले देव चार माह बाद देवोत्थान एकादशी पर जागते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना कर देवों को जगाने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। देवों के जागने पर ही वैवाहिक व शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं। देवउठनी एकादशी मंगलवार को मनाई गई। इसे लेकर सोमवार को अंबाडी सेमरा दीवानगंज, समेत बाजारों में जगह-जगह गन्ने और सिंघाड़े की दुकानें सजाई गई। देव उठनी एकादशी से एक दिन पूर्व बाजारों में शकरकंद 50 रुपये प्रति किलो, सिंघाड़ा 160 रुपये किलो और गन्ना 50 रुपये प्रति गन्ना के हिसाब से बेचा गया। इसके चलते बाजारों में खूब चहल-पहल रही।
ग्यारस के दिन शालिग्राम का विवाह तुलसी के साथ कराया जाता है। गन्ने का मंडप बनाकर आज के दिन पूजा पाठ की जाती है।


तुलसी विवाह में लगने वाली पूजन सामग्री के लिए दुकान पूरी तरह सजकर तैयार थी पूजा सामग्री की दुकान लगाने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि बाजार में गन्ना, सिंघाड़ा, कांदा, बेर, फल, फूल चुनरी सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकान लगाई गई है शाम तक इन दुकानों में रौनक देखने को मिलेगी। सबसे ज्यादा गन्ना बिका है, जिससे तुलसी विवाह के लिए मंडप बनाया जाएगा। नारियल सिंघाड़ा, कांदा और दूसरी पूजा सामग्री भी लोग खरीदते हैं। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु चार माह के लंबे समय के बाद योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन भी हो जाता है। भगवान श्री हरि विष्णु सृष्टि के संचालन का दायित्व फिर से संभाल लेते हैं। आज के दिन से विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस, बिजली और ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का ज्ञापन     |     जैन समाज ने मनाई महावीर स्वामी की जयंती, जियो और जीने दो का दिया संदेश     |     भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन     |     पंचम सरसंघचालक स्व. सुदर्शन जी की स्मृति में 17वें महोत्सव में सरफ़राज़ हसन के निर्देशन में वैचारिक नाटको का मंचन     |     पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘पारिवारिक खेल’: नियमों को ताक पर रखकर हो रहा सरकारी राशि का आहरण     |     मंगल बाजार में धर्मसभा: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू एकता और सेवा कार्यों का दिया संदेश     |     ऐतिहासिक नगरी कुँवरगढ़ के गौरवशाली इतिहास का होगा पुनरुद्धार; 31 मार्च से शुरू होगा तीन दिवसीय ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’     |     गैस और पेट्रोल की समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन     |     भगवान महावीर का जन्मोत्सव सांची में भारी धूमधाम एवम हर्षोल्लास से संपन्न     |     महावीर जयंती पर निकली श्री जी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811