अभिषेक असाटी बकस्वाहा
पिकअप वाहन पलटने से एक दर्जन लोग घायल हो गए,वही 5 लोग जिला अस्पताल रेफर हुए,कुषमाड ग्राम से बकस्वाहा कदम मेला देखने आ रहे ग्रामीणों से भरा पिकअप वाहन पठा पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें करीब 20 से अधिक लोग सवार थे जिनमें से करीब एक दर्जन लोग घायल हुए जिसके बाद मलखान लोधी,शैलेन्द्र लोधी,जसवंत लोधी,गजराज लोधी,संतोष लोधी को जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया वाकी एक दर्जन घायलों का बकस्वाहा में इलाज किया जा रहा है
वाहन में सबार रज्जू लोधी,शैलेन्द लोधी,यशवंत लेधी,अशोक लोधी, गजराज लोधी,संतोष लोधी, प्रितम लोधी,भागवत लोधी, पुष्पेंद्र लोधी, धनसिंह लोधी,खेमचंद्र अहिरवार, अरमान आदिवासी के साथ कुछ अन्य लोग बक्सवाहा कदम्ब मेला देखने आ रहे थे तभी अचानक पठा पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई घायलों को पुलिस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया वही अन्य घायलों का उपचार बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
डॉक्टर सत्यम असाटी ने बताया कि जिनका बकस्वाहा में इलाज चल रहा वो खतरे से बाहर है वाकी गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है