मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रबी की फसलों की बुवाई का सीजन शुरू हो गया था लेकिन नहर की सफाई नहीं हो पाई थी नहरों में कहीं गंदगी भरी पड़ी हुई तो कहीं पर झाड़ियां खड़ी हुई हैं। ऐसे में नहरों का पानी किसान के खेत तक पहुंचना तो दूर आगे तक नहीं बढ़ पाता ,जिससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे थे। नहर का पानी आसपास में ही जलभराव होकर बर्बाद हो हो जाता इसको लेकर एमपी टुडे ने 17 अक्टूबर को मुख्य रूप से खबर प्रकाशित की थी। 23 दिन बाद कर्मचारी जागे और नहर की साफ सफाई कराई। जानकारी के अनुसार 15 नवंबर से नहर में पानी आना प्रारंभ हो जाएगा

एक अक्तूबर से दलहनी फसलों चना व मटर, गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो गया था। कुछ किसानों ने बुवाई शुरू भी कर दी थी। इसके अलावा किसान अन्य फसलों की बुवाई की तैयारियां कर रहे थे। लेकिन पलेवा नहीं हुआ था। नहरों की साफ सफाई होने से अब किसान के खेत तक पानी पहुंच जाएगा।
दीवानगंज के आसपास के गांव बरजोरपुर, अंबाडी, नर खेड़ा,सेमरा, जमुनिया, कयामपुर, सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों में हलाली डैम से किसानों के लिए 15 नवंबर से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा।