Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुख्यमंत्री पहुँचे ओला प्रभावित किसानों के खेतों में उनारसी कलां और छोटी राघोगढ़ गाँव में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया अवलोकन

0 71

सहायता राशि के साथ फसल बीमा की 25 प्रतिशत अग्रिम क्लेम राशि दी जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। फसलों में 50 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 30 हज़ार रुपये की क्षतिपूर्ति के साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। बीमा कम्पनी से 25 प्रतिशत क्लेम राशि अग्रिम रूप से दिलाई जाएगी और शेष 75 प्रतिशत राशि क्लेम फाइनल होने पर दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रभावित किसानों के कर्ज को अल्पकालीन से मध्यमकालीन करने और एक वर्ष के ब्याज की राशि राज्य शासन द्वारा भरे जाने की घोषणा भी की।

सर्वे सूचि ग्राम पंचायत में चस्पा करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम उनारसी कलां में ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई का फसलों को जायज़ा लेने के बाद किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के धनिया, गेहूँ, चना और सरसों के खेत में जाकर ओला से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मैं किसानों के साथ हूँ, किसान चिंता न करें, उनके हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि फसलों के सर्वे कार्य में पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाए और सर्वे सूची ग्राम पंचायत भवन में चस्पा करें। कोई भी किसान सर्वे से छूटना नहीं चाहिये। जिन किसानों को आपत्ति हो उनकी फसल का पुनः सर्वे किया जाए।

जहाँ भी फसलों को क्षति हुई है, वहाँ दी जाएगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि से जहाँ भी क्षति हुई है, वहाँ पूरी संवेदनशीलता के साथ सर्वे कर सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईंट भट्टा, घरों और मवेशी आदि की क्षति के लिए भी सहायता राशि नियमानुसार दिए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे घबराएँ नहीं, सरकार पूरी संवेदनशील के साथ किसानों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाकर योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि सिरोंज सहित सीमावर्ती जिले के आरोन, राघोगढ़ और चाचौड़ा में भी फसलों को नुकसान पहुँचा है। इन क्षेत्रों में भी फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

उनारसी कलां में अस्पताल निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से रू-ब-रू होकर संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि उनारसी कलां बड़ा गाँव है। यहाँ अस्पताल निर्माण करवाया जाएगा, जिससे आसपास के दर्जनों गाँव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बुर्जुग कृषक फूलबाई को लगाया गले

मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम छोटी राघोगढ़ में बुजुर्ग किसान श्रीमती फूलबाई के खेत में फसल का जायजा लेने पहुँचे। ओलावृष्टि से चने की फसल को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए फूलबाई की आँखें नम हो गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फूलबाई को गले लगाया और उसके आँसू पौछते हुए कहा कि चिंता ने करें आपका भाई नुकसान की पूरी भरपाई करवाएगा। उन्होंने श्रीमती फूलबाई को तत्काल 50 हज़ार रुपये की सहायता उपलब्ध कराने  के निर्देश जिला कलेक्टर को दिये।

उल्लेखनीय है कि उनारसी कलां और छोटी राघोगढ़ सहित लटेरी तहसील के लगभग 18 गाँव में 1720 किसानों की करीब 2 हजार हेक्टेयर से अधिक चना, धनिया, सरसो और गेहूँ की फसल को नुकसान हुआ है। राजस्व अमले ने सर्वे कर 5 करोड़ 50 लाख रूपये की सहायता राशि पारित की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811