Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व 2024 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

0 184

संगठन चुनाव के लिए मंडल स्तर पर मंडल सहयोगीयो सहित सक्रिय सदस्यों की सूची जारी

सी एल गौर  रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में मंगलवार को भाजपा संगठन पर्व 2024 को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन चुनाव अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, स्वास्थ्य राज्य मत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला सह चुनाव अधिकारी सुरेंद्र तिवारी, अजय सिंह जाट शामिल हुए।

कार्य का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यशाला में सर्व प्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए जिला संगठन चुनाव से संबंधित जानकारी से सभी को अवगत कराया।
इससे पूर्व पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया, वही कार्यक्रममें मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सीखने का भाव उत्पन्न होना चाहिए यह संगठन चुनाव अति महत्वपूर्ण है इस दीपावली की तरह मनाना है। उन्होंने कहा कि मुझे रायसेन जाकर हर्ष हो रहा है कि यहां के भाजपा संगठन द्वारा जिले में 3 लाख सदस्य बना कर रिकॉर्ड काम किया है। इसके लिए मैं जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी को बधाई देती हूं। उन्होंने इस अवसर पर जिले के सक्रिय सदस्यों की सूची जारी करते हुए एवं सभी 22 मंडलों के मंडल सहयोगियों की घोषणा की।

जिला स्तरीय कार्यशाला में मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, एवं सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भी विचार व्यक्त करते हुए संगठन चुनाव संबंधी जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन राकेश तोमर ने किया। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 के लिए जो मंडल सहयोगियों की घोषणा की गई है उनमें प्रमुख रूप से

भोजपुरी मंडल राकेश तोमर, मंडीदीप नगर दातार सिंह मीणा, मंडीदीप ग्रामीण अशोक ठाकुर, औबेदुल्लागंज नेपाल सिंह, बाडी धीरेंद्र सिंह कुशवाह, सुल्तानपुर बृजेश चतुर्वेदी, सिलवानी पूर्व शेर सिंह चौधरी, सिलवानी पश्चिम राजकुमार अरेले, बेगमगंज नगर गंगाराम चौकसे, बेगमगंज ग्रामीण जवाहर सिंह चौहान, सुल्तानगंज राजेश पंथी, रायसेन नगर योगेश पटेल, खरवई दीपेंद्र पल, सांची राजेंद्र सिंह ठाकुर, गैरतगंज पवन गिरी, देव नगर जीवन पाल, साचेत बलराम ठाकुर, उदयपुरा सुभाष जैन, बरेली नगर प्रकाश पठया, बरेली ग्रामीण वीर सिंह पटेल, भारकच्छ राजेंद्र अग्रवाल, देवरी जितेंद्र पाल को भाजपा संगठन पर्व 2024 के लिए मंडल सहयोगी घोषित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811