नगर गौरव डॉक्टर राघवेंद्र श्रीधर एवं डॉ शिखा श्रीधर ने निभाई मुख्य भूमिका
अभिषेक असाटी बक्सवाहा
आचार्य श्री विद्यासागर जी की स्मृति में संचालित आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर गौरव डॉ राघवेंद्र श्रीधर एवं डॉ शिखा श्रीधर ने नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुख्य भूमिका निभाई।
नगर के लोगों द्वारा विगत 6 माह से बक्सवाहा से 3 किलोमीटर दूर छतरपुर रोड पर जैतुपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत लालघाटी पर आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय गौशाला का संचालन किया जा रहा है। नगर के लोगों द्वारा 6 माह पूर्व संत महाराज के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें गौशाला संचालन करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें संत महाराज, नीरज तिवारी, प्रीतम भदोरिया, मुंशी राजा, राजू दुबे, शोभित शाह, गोल्डी जैन ,राजेन्द्र जैन, आदि ने आचार्य विद्यासागर गौशाला नामकरण करते हुए गौ सेवा का संकल्प लिया था। विगत 6 माह से गौशाला संचालित है विगत दिनों कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बक्सवाहा क्षेत्र का दौरा करते हुए गौशाला का निरीक्षण किया था।एवं गौशाला के आसपास अतिक्रमण हटाने एवं पानी की व्यवस्था हेतु शीघ्र ही कुएं का निर्माण करने का आदेश दिया था।
*शासन से अभी तक समिति ने नहीं ली कोई राशि*
गौशाला का संचालन करते हुए 6 माह बीत जाने के बाद भी आज तक समिति ने शासन से कोई भी राशि नहीं ली है नगर वासियों के सहयोग से गौशाला का संचालन किया जा रहा है नगरवासी भी गौशाला में गौ माता की सेवा हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं युवाओं के द्वारा गौशाला में बहुत ही सराहनीय योगदान दिया जा रहा है समिति के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा हमारा उद्देश्य गौशाला के माध्यम से लाभ कमाना नहीं बल्कि गायों की सच्ची सेवा करना है। एवं गौशाला के माध्यम से प्रेम सद्भाव समाज सेवा की भावना क्षेत्र का विकास संगठनात्मक कार्य आदि क्रियाकलाप क्रियान्वित करना ही गौशाला का उद्देश्य है। हम गौशाला को मध्य प्रदेश में मॉडल गौशाला के रूप में बनाना चाहते हैं। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में डॉक्टर राघवेंद्र श्रीधर ,वीरेंद्र सिंघई ,अभिषेक असाटी ,आकार अकैडमी नीरा जैन, स्टोन क्रेशर के द्वारा एक एक बोरी पशु आहार गौशाला में प्रदान किया गया। गौशाला में गोवर्धन पूजा पंडित आशीष शास्त्री के द्वारा विधि पूर्वक संपन्न कराई गई गोवर्धन पूजा के मुख्य यजमान डॉ राघवेंद्र श्रीधर और डॉक्टर शिखा श्रीधर रहे। बक्सवाहा जन्मभूमि में जन्मे डॉक्टर राघवेंद्र श्रीधर दिल्ली एम्स भोपाल एम्स में सेवा दे चुके हैं एवं वर्तमान में भुवनेश्वर में पदस्थ है डॉक्टर राघवेंद्र श्रीधर की पत्नी डॉक्टर शिखा श्रीधर भी समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और छतरपुर जिले में पदस्थ रहे पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की बहिन है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर वीरेंद्र सिंघई, प्रकाश जैन सुनवाहा , मुंशी राजा, पंकज बन्ना, राम श्रीधर ,सचिन सोनी लेखराम पटेल ,अमर सोनी, संजू साहू, रामकिशोर अहिरवार, शैलेश शाह, सचिन जैन ग्राम पंचायत के सचिव संतोष सिंह दिनेश बंसल पशु अस्पताल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।