Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रो में भी स्वदेशी की मांग,खूब बिक रहे मिट्टी के दिये और मूर्तियां

0 88

दीवानगंज, बालमपुर, बैरखेड़ी चौराहे, के हाट बाजारों में देसी दियों और मिट्टी से बनी लक्ष्मी जी की खूब रही मांग

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दिवाली के लिए दीवानगंज, बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहे के हाट बाजारों में स्वदेशी झूमर, झालर और दीयों, और मिट्टी से बनी लक्ष्मी की मूर्ति की मांग बढ़ी है। इससे स्थानीय कारीगर और दुकानदार उत्साहित हैं। चीनी सामान की अपेक्षा लोग भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके साथ ही ग्रीन पटाखों की भी बिक्री तेज हो गई है।
दिवाली के लिए दीवानगंज क्षेत्र के हाट बाजारों में झूमर, झालर और दीयों की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग त्योहार के मौके पर घरों को सजाने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोग चीनी सामान को नकारते हुए भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।


शनिवार को बालमपुर के हाट बाजार,  दीवानगंज हाट बाजार, बुधवार को बेरखेड़ी चौराहा के हॉट बाजार में स्वदेशी दियों और लक्ष्मी जी की मूर्ति की खूब बिक्री हुई। इससे दुकानदारों के साथ ही स्थानीय कारीगरों के भी चेहरे खिले हैं। भोपाल विदिशा समेत कई शहरों से आए झूमर, झालर, आर्टिफिशियल सामान खूब बिक रहे हैं। क्षेत्र मे झूमर, झालर और दीयों की 20 से 30 से अधिक छोटी दुकानें हैं, जो ग्राहकों को लुभा रही हैं।
अंबाडी के दुकानदार हल्के राम प्रजापति ने बताया कि स्वदेशी होने के कारण 40 प्रतिशत तक सामान सस्ते हैं। उन्होंने कहा कि पहले चीनी सामान की खूब बिक्री होती थी, लेकिन इस बार लोगों में स्वदेशी सामान खरीदने का उत्साह है। सजावट का सामान हो या फिर अन्य सामान लोग देश में बने सामान की ही मांग कर रहे हैं।
दुकानदार दशरथ प्रजापति, हुकुम प्रजापति ने बताया कि झूमर से घर में रौनक दिखाई देती है। इसे कपास लैस, फैंसी स्टोन व अन्य रंगों का इस्तेमाल कर बनाया गया है। शहर में इस बार भोपाल के बने झूमर की काफी डिमांड है। शीशे और धातु के बने झूमर खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास सेंसर पट्टी लाइट, फ्लावर झालर, मिर्ची लाइट, मोमबत्ती लाइट भी उपलब्ध हैं।


दिवाली के लिए बाजार में ग्रीन पटाखों की भी खूब बिक्री हो रही है। बाजारों में ग्रीन फुलझड़ी से लेकर राकेट व तेज आवाज वाले बम, चकरघिन्नी भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पटाखा बनाने वाली कंपनियों ने ज्यादातर ग्रीन पटाखे सप्लाई किए हैं। इस दिवाली को 60 प्रतिशत ग्रीन पटाखे फूटने का अनुमान है।
एलईडी टार्च, झूमर, सेंसर पट्टी लाइट उपलब्ध हैं। झूमर 80 रुपये से लेकर 300 रुपये तक मिल हैं। वहीं धातु की बनी झूमर एक हजार रुपये की उपलब्ध है।
आर्टिफीशियल दीये, मिर्ची लाइट, मोमबत्ती समेत दिवाली के सामान उपलब्ध हैं। सामान 30 रुपये से लेकर 600 रुपये तक मिल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811