– जिले के ग्राम सिलपुरा में हुकुमपुर रोड की घटना
– वीडियो सोशल पर वायरल
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में खनियांधाना तहसील के ग्राम सिलपुरा में हुकुमपुर रोड पर खेत में अजगर (पाइथन ) सांप ने नीलगाय की बछड़े को निगल लिया। नीलगाय का बछड़ा अजगर द्वारा निगले जाने के बाद मौके पर ग्रामीणों में देखते ही भगदड़ मच गई। उसके तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान (पाइथन) झाड़ियां में छुप कर बैठ गया। जिसको रेस्क्यू टीम ने बड़ी ही मशक्कत के बाद झाड़ियों से बाहर निकाला जिसकी की लंबाई लगभग 7 से 8 फिट रही। बाहर निकलते ही अजगर ने नीलगाय के बछड़े को कुछ समय बाद अपने मुँह से बाहर उगल दिया। कुछ
देरी बाद सभी रेस्क्यू टीम ने अजगर सांप को उक्त स्थान से ले जाकर उसको सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।