Let’s travel together.

पीसीसी चीफ की टीम में जिले के भी जनप्रतिनिधि

0 307

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्यप्रदेश कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष की इस टीम में जिले के जनप्रतिनिधियों को भी शामिल गया है। इस टीम में विशेष आमंत्रित सदस्यों में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व आष्टा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर व जिले की बुदनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए राजकुमार पटेल को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्थान पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बने करीब 8 महीने हो गए हैं, जबकि उन्होंने एक दिन पहले ही अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस टीम में विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश के दिग्गज जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, इसमें जिले से तीन वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश परमार, डॉ. बलवीर तोमर और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811