Let’s travel together.

शिवपुरी एसडीएम ने गोदाम और वेयर हाउसों पर मारा छापा, मंडी टैक्स की चोरी और अनियमितताएं मिली, कार्रवाई के निर्देश

0 70

– एसडीएम की छापामार कार्रवाई से हड़कंप का माहौल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी एसडीएम उमेश चंद्र कौरव ने गुरुवार को मंडी टैक्स की चोरी और अनियमिताओं को लेकर विभिन्न गोदाम और वेयर हाउसों पर छापामार कार्रवाई की है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान मंडी टैक्स की चोरी पाई गई है और कुछ वेयरहाउस और गोदामों पर संचालन नियम अनुसार नहीं पाया गया है जिस पर कार्रवाई की गई है।

शिवपुरी एसडीएम उमेश चंद्र गौरव ने बताया कि अथर्व फूडस वेयर हाउस ग्राम नोहंरीकला एसडीएम शिवपुरी, तहसीलदार शिवपुरी, मंडी सचिव, कृषि उपज मंडी शिवपुरी द्वारा संयुक्त जांच/निरीक्षण किया गया। मौके पर रखी हुई मूंगफली एवं सोयाबीन का भौतिक सत्यापन किया गया। गोदाम में मूंगफली छिल्का 4840 क्विटल लगभग (12082 कट्टे) (40 कि.ग्रा.), सोयाबीन 3658 क्विटल लगभग (7311 कट्टे) (50 कि.ग्रा.) जबकि मण्डी ऑनलाईन स्टाक के अनुसार कृषि उपज मूंगफली छिलका 7655 क्विटंल, सोयाबीन 1737 क्विटंल दर्ज होना पाया गया, स्टाक में अंतर पाई गई मात्रा के 5 गुना मंडी टैक्स वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा आयुष कोल्ड स्टोरेज ग्राम नोहंरीकला की जांच की गई मौके पर कोल्ड स्टोरेज से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए और न ही स्टाक रजिस्टर तथा माल जमा एवं निकासी संबंधी दस्तावेज मौके पर नहीं मिले और वहां कार्यालय संचालित नहीं किया जा रहा है और न ही कोई कम्प्यूटर ऑपरेटर लगाया गया है। इनके द्वारा कोई दस्तावेज आदि उपलब्ध नहीं है, कोल्ड स्टोरेज संचालन से संबंधित कोई भी नियम/शर्तों का पालन होना नहीं पाया गया, जांच के दौरान कोल्ड स्टोरेज मालिक के पति श्री बृजेश गोयल मौके पर उपस्थित मिलें परन्तु उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये, अतः उनके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

S.K. फूड प्रोडक्ट के गोदाम की भी जांच की गई, उसका गोदाम बैंक में मोरगेज होने से चाबी बैंक प्रबंधक के पास होने से सत्यापन नहीं किया जा सका, प्रबंधक को कल दिनांक 18.10.2024 को प्रातः 09.00 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। अधिकारियों ने बताया कि इसका सत्यापन 18.10.2024 को किया जावेगा और नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811