-सब इंस्पेक्टर कविता यादव ने शासकीय कन्या शाला में पहुंचकर छात्राओं को किया जागरूक
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
शासकीय कन्या शाला में सब इंस्पेक्टर कविता यादव ने पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया तथा
महिलाओं और बालिकाओं के विरूद्ध अपराधों को रोकने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण देने चलाया जा रहा है मैं हूँ अभिमन्यु अभियान, पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अपराधों व घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत छात्राओं को जानकारी दी।

सब इंस्पेक्टर कविता यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। सभी में महिलाओं, बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना हो, इसी उद्देश्य से आज बच्चों के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की गई है। बचपन से ही बच्चों के मन में महिलाओं के प्रति, बालिकाओं के प्रति आदर- सम्मान की भावनाएं आएगीं तो आने वाले समय में निश्चित रूप से अच्छे नागरिक बनेंगे। महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत, दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं के चलते होते हैं, जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को भी बढ़ावा देते हैं। इसलिए यह पहल अभद्रता, असंवेदनशीलता और लिंग भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरूक करेगी। “मैं हूं अभिमन्यु” के माध्यम से इन बुराइयों को समाप्त कर एक ऐसे समाज को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, जहाँ महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार हो।
इसका मुख्य उद्देश्य बालकों में आदर्श की भावना महिला और बालिकाओं के प्रति पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वीर बालक अभिमन्यु ने महाभारत में चक्रव्यूह को भेद दिया था। उसी प्रकार बच्चे अच्छे संस्कार पाकर महिला और बालिकाओं के प्रति कुरीतियों का जो चक्रव्यूह समाज को घेरे हुए है, उसे तोड़ेंगे। इससे समाज में अच्छा वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आगे और भी कई गतिविधियां आयोजित की जाएगीं ।