Let’s travel together.

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविधालय  में 10 दिवसीय कार्यशाला “TOT On Solar Panel Installation ” का आज हुआ समापन

0 172

रायसेन। जिले के अग्रणी तकनीकि संस्थान शासकीय पॉलिटेक्निक महाविधालय रायसेन में CRISP भोपाल के सौजन्य से 10 दिवसीय कार्यशाला “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स ऑन सोलर पैनल इंस्टालेशन ” का आयोजन 27 सितंबर से 9अक्टूबर तक किया गया।।इसमें महाविद्यालय एवम जिले के अन्य विभागों के 18 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान कर NSDC(नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल)द्वारा सर्टिफाइड किया गया ।

वर्कशॉप के संचालक श्री दीपक छिमवाल एवम सह संचालक श्रीमती चारूलता गुप्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागी NSDC से सर्टिफाइड होने उपरांत जिले में रोजगार उन्मुखी सोलर पैनल इंस्टालेशन का प्रशिक्षण प्रदान कर सकते है।
संस्था के प्राचार्य डॉ एस पी कोरी ने सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला सफलता पूर्ण करने के लिए बधाई दी।
संस्था शासकीय पॉलिटेक्निक महाविधालय रायसेन जिले का अग्रणी तकनीकी संस्थान है।यहां पर सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ,इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कराया जाता है।संस्था मे संचालित उपरोक्त रोजगारपरक पाठ्यक्रमों मे इस सत्र के प्रवेश हेतु सी एल सी राउन्ड चल रहा है। प्रवेश की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811