Let’s travel together.

नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ

0 84

देवेन्द्र तिवारी  सांची,रायसेन

सांची में सामाजिक न्यास विभाग, रायसेन द्वारा, जिला कलेक्टर रायसेन अरविन्द दुबे जी के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे कार्यकर्म के तहत,5 किलो मीटर दूरी की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे  मैराथन दौड़ के आयोजक,उप संचालक सामाजिक न्यास,मनोज बाथम जिला शिक्षा अधिकारी डी डीरजक , के आथित्य में कलेक्टर अरविंद दुबे और पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने 5 किलो मीटर की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सांची शिव मंदिर चौराहा से होटल संबोधी से होते हुए कच्छी कान्हा खेड़ा तक आयोजि हुईं।इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैराथन का उद्देश समाज में व्याप्त नशे से मुक्ति करना है। अगर कोई इस बात को ठान ले तो कोई भी चीज छोड़ सकते, हैं। चाहे वह किसी भी चीज का नशा करता हो, बस यही एक सिम्पल तरीका है। भारत में नशे में डूबते युवाओं को बचाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है।

कार्यक्रम में शामिल हुए खिलाडियों को कलेक्टर ने शपथ दिलाई गई की में शपथ लेता हूं कि मैं किसी भी तरह का नशा न करता था न करता हूं, न भविश्य में करूंगा। समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर समाज का सच्चा सेवक बनूंगा। इस मेराथन दौड़ में 350 खिलाडियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन के ऑफिशियल, वी एस बुंदेला, भानू प्रताप सिंह यादव, विकाश, नारायण वर्मा, अरविन्द, अंकित कुशवाहा, मुख्य निर्णायक रहे। महिला वर्ग में, कु सपना, विदिशा प्रथम स्थान, प्राप्त कर राशि रु 5000/अमृता अहिवार,सांची ने दुतिय स्थान प्राप्त करने पर रू 3000/ और कु मुस्कान सांची ने त्रातीय स्थान प्राप्त करने पर रू 1000/ वहीं पुरूष वर्ग में अंकित वर्मा, विदिशा, ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रू 5000/ नीरज सोलंकी, ने दुतिय स्थान प्राप्त कर रू 3000/ सुरेंद्र सिंह ने त्रतीय स्थान प्राप्त कर रू 1000/ मनोज बाथम उप संचालक,सामाजिक न्यास विभाग रायसेन द्वारा जानकारी दी गई की कल रायसेन बन परिसर में 12 बजे से आयोजित कार्यकर्म मे मैराथन में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया जवेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811