Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों के ट्रांसफ़र एवं नई भर्ती की समय सारिणी हुई जारी

0 57

आखिर अतिथि नाम कब तक?25 वर्षों से अतिथि बनकर सेवा कर रहे हैं विद्वान -महासंघ

भोपाल। सूबे के सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा करने वाले अतिथि विद्वानों के ट्रांसफ़र के लिए क़वायद उच्च शिक्षा विभाग ने चालू कर दी है।आयुक्त कार्यालय से विधिवत पत्र क्रमांक 263/106/2024 के अनुसार कैलेंडर जारी किया गया है।जिसमें ये प्रकिया 9/10/2024 से शुरू होकर 30/10/2024 तक चलेगी।जैसा कि विदित हो की रिक्त पदों में कार्य करने वाले अतिथि विद्वानों के स्थानांतरण की प्रक्रिया वर्ष में एक बार ही होती है जो कि काफ़ी लंबे समय से रुकी हुई थी।तो वहीं नए अभ्यर्थियों के लिए भी पोर्टल खोला जाएगा।जो समय सारणी जारी हुई है उसके मुताबिक़ तारीख़ 25/10/2024 से 30/10/2024 तक होगी।वहीं अतिथि विद्वान महासंघ ने कड़ी प्रतिक्रिया जारी की है।संघ के सचिव डॉ दुर्गेश लसगरिया एवं सदस्य डॉ बी डी धार्मिक ने कहा कि क्या सरकार अतिथि बनाकर ही रखना चाहती है।अतिथि क्या होता है??।सरकार को पहले कार्यरत अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करना चाहिए उसके बाद नई भर्ती करनी चाहिए।
इनका कहना हे –
अतिथि विद्वानों को आशा थी कि नियमितीकरण/स्थाई/समायोजन एवं फिक्स वेतन का आदेश विभाग जारी करेगा जो घोषणा माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी कर चुके थे महापंचायत में।लेकिन इधर तो फिर अतिथि बनाकर रखने की तैयारी है।सरकार गंभीरता से लेते हुए अतिथि विद्वानो का भविष्य सुरक्षित करे।
-डॉ अविनाश मिश्रा,प्रदेश उपाअध्यक्ष महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811