रायसेन। भाव दो आंदोलन के तहत किसान जागृति संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को रायसेन में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी यह रैली कृषि उपज मंडी रायसेन से प्रारंभ होगी ,जो रायसेन शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचेगी।
कलेक्टर कार्यालय पर किसान जागृति संगठन किसानों की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे किसानों की मुख्य समस्या धान सोयाबीन मकोड़िया डेम जिले का परिसीमन एवं अन्य मांगों को लेकर है ट्रैक्टर रैली निकल जा रही है वर्तमान में बासमती धान के रेट 2000 2200 हे किसान जागृति संगठन ने मांग की है कि इस बार किसने की धान सोयाबीन 6000 के पार होना चाहिए किसानों की धान फसल में अत्यधिक लागत के कारण धान में लागत ज्यादा आ रही है वर्तमान में जो रेट मंडी में चल रहे हैं इससे किसानों को भारी घाटा है सोयाबीन और धन के भाव को लेकर किसान जागृति संगठन ने ट्रैक्टर रैली का आह्वान किया है इस रैली में किसानों को शामिल होने की अपील की गई है