Let’s travel together.

नल- जल योजना में पाईप डालने खोदी सीसी सड़क,मरम्मत करने डाला मटेरियल बना परेशानी का कारण

0 100

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गावों बिछाई जा रही नल- जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन के लिए सीसी रोड को खोदा जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुल्हाड़िया गांव से नरखेडा होते हुए कई गांव के लिए कुछ साल पहले सरकार द्वारा आरसीसी रोड बनाया गया था इसी रोड से होते हुए सरार , बरजोर पुर, संग्रामपुर, अन्नतपुरा, सेमरी , सरार खेड़ा, नीनोद, कोली खेड़ा,दाहिडा, नर खेड़ा का खेड़ा आदि गांव के अंदर प्रवेश करने वाली सड़क को ठेकेदार ने 4 महीने पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को जगह-जगह से खोदी थी। जबकि कुछ वर्ष पहले ही आरसीसी सड़क का निर्माण हुआ था। पाइपलाइन बिछाने के बाद ठेकेदार द्वारा रोड को दुरुस्त करने लिए बारिश से पहले रोड पर ही रेत गिट्टी के जगह-जगह ढेर लगा दिए हैं। जिससे मोटरसाइकिल चालक और फोर व्हीलर चालक पुरी बारिश रेत ,गिट्टी से परेशान हो रहे हैं।
रामदयाल लोधी, ओम प्रकाश लोधी, चिरंजी लाल लोधी, सुरेश लोधी, धनीराम लोधी, आदि ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग 4 महीने से परेशान हो रहे हैं हमारे ट्रैक्टर ट्रॉली , और अन्य वाहन रेत गिट्टी के कारण निकल नहीं पा रहे हैं। मोटरसाइकिल चालक रेत पर स्लिप हो रहें हैं। ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र रोड पर से मिट्टी रेत हटाना चाहिए। जिससे आम लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके। अब तो बारिश भी समाप्त होने पर है ठेकेदार को खोदी हुई सड़क को ठीक करना चाहिए। जिससे आसपास के गांव को ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी ना हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811