Let’s travel together.

ओशो आश्रम की संचालिका रही मां अपूर्वा को श्रद्धांजलि हेतु वृक्षारोपण

0 108

विदिशा।  द इंटरनेशनल लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह गतिविधियां चलाई जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सेवा गतिविधियां की जा रही है। इसी क्रम में ओशो आश्रम की संचालिका रही मां अपूर्वा को श्रद्धांजलि हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम ओशो लाइफ अकैडमी एवं लायंस क्लब विदिशा मेंन के सहयोग से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित किया गया।

क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मुकेश टंडन  ने शहर को स्वच्छ बनाने हेतु सभी को प्रेरित किया। इसके साथ ही वृक्षारोपण के साथ ही उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है, इस पर बल दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने की बात कही। ओशो लाइव अकैडमी संचालक स्वामी अखिलेश जैन ने विधायक मुकेश टंडन  के साथ वृक्षारोपण किया। लायंस क्लब विदिशा मेंन अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने भी विधायक श्री टंडन के साथ वृक्षारोपण किया और कहा कि प्रकृति हमारी मां है। यदि हम उसको कुछ भेट देना चाहते हैं तो सबसे अच्छी भेंट वृक्षारोपण ही है। लायंस क्लब विदिशा के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी एवं एक्टिविटीज चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ इंजी. लायन अजय साहू ने भी लायंस क्लब के विभिन्न पदाधिकारीयों के साथ वृक्षारोपण संपन्न कराया। आदेश जैन एवं नीलिमा जैन ने भी वृक्षारोपण संपन्न किया। इस अभूतपूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन मेहताब सिंह नरवरिया, लायन के सी प्रजापति, लायन अमित सनस,लायन सी एल गोयल, लायन मुदित बंसल, लायन निकिता सर्राफ, लायन मंजू पांडे, लायन मिथलेश साहू, लायन अंजू मित्तल, लायन आरती शर्मा, लायन घनश्याम अग्रवाल, शैलेंद्र भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर संतोष बिटोलिया, देवना अरोड़ा संचालिका वात्सल्य स्कूल, कॉन्टैक्टर के के साहू, सुनील साहू पार्षद सपना जैन, संजय भंडारी, सोनल नरवरिया, निलेश अहिरवार, अनुज सेन, शुभम चौबे, सहित लायंस क्लब विदिशा एवं लायंस आफ विदिशा के विभिन्न पदाधिकारीयों ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर 50 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सतत जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं आभार व्यक्त स्वामी अखिलेश जैन द्वारा किया गया।लायंस क्लब विदिशा मेन द्वारा शहर में चलाई जा रही विभिन्न सेवा गतिविधियों की क्षेत्रीय एवं उपस्थित सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811