Let’s travel together.

स्टेट माइक्रोबायोलॉजी कांफ्रेंस में गांधी मेडिकल कालेज ने जीते कई पुरस्कार

0 224

भोपाल ।स्टेट माइक्रोबायोलॉजी कांफ्रेंस माइक्रोकॉन २०२४ का आयोजन गजरा राजा मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में 1 एवम 2 अक्तूबर को किया गया। इसमें देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवम मध्य प्रदेश के लगभग सभी मेडीकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विषय के विशेषज्ञ एवम पीजी छात्रों ने हिस्सा लिया।
उपरोक्त आयोजन में गांधी मेडीकल कॉलेज ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष डा दीप्ति चौरसिया को सर्वसम्मति से स्टेट IAMM का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


कांफ्रेंस में आयोजित पीजी क्विज़ में डॉक्टर मिली त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके फलस्वरूप गांधी मेडीकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को पीजी क्विज़ की रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि विभाग के डा ईशान मेवाड़ा ने ओरल पेपर प्रेजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और डा काम्या जैन ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त कांफ्रेंस में माइक्रोबायोलॉजी विषय से संबंधित अनुसंधान और संक्रामक रोगों की जांच एवम रोकथाम के लिए उपलब्ध नवीनतम तकनीक के विषय में जानकारी भी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811