Let’s travel together.

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओ को बर्चूअल संबोधित किया

0 90

-1 से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में तय लक्ष्य को पूर्ण करे
-लोनिवि के विश्राम ग्रह में कार्यकर्ता बैठक आयोजित

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भाजपा मंडल सिलवानी के पूर्व व पश्चिम क्षेत्र की संयुक्त बैठक लोनिवि के विश्राम ग्रह में   आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओ को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने बर्चूअल संबोधित किया। उन्होने कहा कि भाजपा का महा सदस्यता अभियान 2024 का द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है। जो कि 15 अक्टूबर तक चलेगा। द्वितीय चरण के अभियान में कार्यकर्ताओ को अधिक परिश्रम करने की जरुरत है। प्रथम चरण आसान था लेकिन द्वितीय चरण आसान नही है। द्वितीय चरण में कार्यकर्ता उन नागरिको तक पहुचें जो कि प्रथम अभियान में भाजपा का सदस्य बनने से वंचित रह गए है। उन्होने कार्यकर्ताओ में जौश भरते हुए कहा कि लक्ष्य तय है, समय कम है। कार्यकर्ता प्रतिदिन सदस्य बनाने का लक्ष्य तय कर घर से निकले तथा बनाए गए प्रतिदिन के लक्ष्य को पूर्ण करे। श्री सिंह ने कहा कि हमें क्षमता से चार गुना मेहनत करना होगी। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे अपने मंडल की बूथ समितियों,पन्ना प्रभारियों को साथ लेकर आगामी दिनों में लक्ष्य प्राप्ति के भरसक प्रयास करें। यहां पर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिल बैठकर अब तक के अभियान की समीक्षा करें व आगामी रणनीति बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने में जुट जाए। बैठक को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, ओंकार प्रसाद शर्मा, सलीम काजी, पुनीत समैया आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदीप कुशवाहा ने किया । बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811