Let’s travel together.

MP की राजधानी भोपाल में नई पार्किंग पॉलिसी- अब वाहन खरीदते ही देना होगा लाइफ टाइम चार्ज

0 577

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब आपको गाड़ी खरीदते वक़्त लाइफ टाइम पार्किंग चार्ज देना होगा। 1 मई से नई पार्किंग पॉलिसी लागू हो चुकी है। जिसके तहत अब अब 15 मई से शुल्क वसूला जाएगा। नई पॉलिसी के अब ग्राहकों को टू व्हीलर-फोर व्हीलर शोरूम से गाड़ी खरीदते समय ही 250 से 5 हजार रुपए तक लिए जाएंगे। यदि आप 1 लाख रुपए के अंदर कीमत वाली टूव्हीलर खरीदते हैं तो आपको 500 रुपए अलग से देने होंगे।
राजधानी में अब लगभग 55 लोकेशन ऐसी होंगी, जिसमें वाहन चालकों को पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बता दें नगर निगम जिन पार्किंग स्थलों में विभागीय वसूली करता है, वहां बमुश्किल साल में 10 लाख रूपये भी जमा नहीं होते थे, जबकि यही पार्किंग ठेकेदारों को देने पर करोड़ों में नीलाम होती है। इसके बाद ठेकेदार डिफाल्टर होकर निगम का अधिकांश राजस्व जमा नहीं करते और नए नाम से फिर वसूली करने लग जाते हैं। इस पूरे खेल में निगम की पार्किंग सेल के कुछ कर्मचारी और सरकार के कुछ राजनेता भी शामिल हैं। इसी वजह से निगम ने इस धांधली और नुकसान को रोकने यह फैसला लिया है।
नई पॉलिसी के तहत अब भोपाल में टूव्हीलर की कीमत 50 हजार रुपए तक होने पर 250 रुपए पार्किंग शुल्क लगेगा। टूव्हीलर कीमत 50 हजार 1 रुपए से एक लाख रुपए तक है तो 500 रुपए शुल्क रहेगा। टूव्हीलर की कीमत 1 से 5 लाख रुपए तक है तो एक हजार रुपए शुल्क लगेगा। टूव्हीलर की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक होने पर 1500 रुपए शुल्क देना होगा। फोरव्हीलर की कीमत 6 लाख रुपए तक होने पर 1500 रुपए चार्ज लगेगा। फोरव्हीलर की कीमत 6 से 12 लाख रुपए के बीच है तो 2 हजार रुपए लगेंगे। फोव्हीलर की कीमत 12 लाख से 30 लाख रुपए के बीच है तो 3 हजार रुपए शुल्क देना होगा। यदि फोव्हीलर की कीमत 30 लाख रुपए तक होने पर 5 हजार रुपए शुल्क लगेगा।
हालांकि नई पॉलिसी का डीलर्स विरोध कर रहे है, उनका कहना है, कि राजधानी भोपाल दूरदराज से भी लोग वाहन खरीदने आते है ऐसे में उन्हे पार्किंग का शुल्क क्यू देना होगा। वही नई पार्किंग पॉलिसी और शोरूम से ही लाइफ टाइम पार्किंग चार्ज वसूले जाने के पीछे भोपाल नगर निगम का कहना है कि नई पॉलिसी लोगों की सुविधाओं को ध्यान रखकर बनाई गई है, इससे लोगों को न सिर्फ सुविधा होगी इसके साथ ही बचत भी होगी। भोपाल में करीबन चिन्हित 55 पार्किंग स्थलों पर शुल्क नहीं देना होगा, हालांकि यह पॉलिसी नई गाड़ियों पर लागू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811