रायसेन। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जिला रायसेन की समीक्षा बैठक 30 सितंबर, सोमवार को दोपहर 1:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा करेंगे। मुख्य समीक्षक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी श्री कांतिदेव सिंह उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल और विधायकगणों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, बैठक में जिलापंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारीगण, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, और जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य है।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन