Let’s travel together.

अतिशेष काउंसलिंग…विज्ञान के 2 यूडीटी व 32 माध्यमिक शिक्षकों ने चुने स्कूल, 12 रहे गैरहाजिर

0 118

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले में जारी अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग के क्रम में शुक्रवार को जीव विज्ञान विषय के अतिशेष यूडीटी व माध्यमिक शिक्षकों की काउंसलिंग फिजीकल कॉलेज में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई। जिलेभर में इन दोनों संवर्ग में 47 शिक्षक अतिशेष थे जिन्हें जिले में रिक्त पदों वाले स्कूलों का चयन करता था। इस पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार और विधिवत संचालित करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने बतौर प्रतिनिधि जेडी कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ सहायक संचालक हरिओम चतुर्वेदी को नियुक्त किया था। जिनके मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया आयोजित की गई ।जिसमें देर शाम तक संभागस्तर से जारी इस काउंसलिंग में 47 यूडीटी व माध्यमिक शिक्षकों में से 34 ने काउंसलिंग में शामिल होकर रिक्त स्कूलों में से अपने मनमाफिक संस्थाओं का चयन किया। जबकि 12 गैरहाजिर रहे। वहीं एक शिक्षक निलंबित होने के कारण काउंसलिंग में शामिल नहीं हुआ। इस पूरी प्रक्रिया को जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ के दिशा निर्देशन में काउंसलिंग समिति में शामिल प्राचार्य एनके जैन, भूपेन्द्र शर्मा, संजय जैन, विनोद मुदगल, जीपी शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी वत्सराज सिंह राठौड़, उच्च माध्यमिक शिक्षक माजिद अली, हेमंत जैमिनी, रामकृष्ण रघुवंशी व यादवेन्द्र चौधरी सहित स्थापना शाखा के यादवेन्द्र चौधरी व स्थापना शाखा प्रभारी संतोष कोस्टा एवं अरूण फरेले ने संपादित कराई। सहायक सांख्यिकी अधिकारी वत्सराज सिंह राठौड़ ने बताया कि विज्ञान की काउंसलिंग के दौरान जिले में दो अतिशेष यूडीटी सूची में थे उन दोनों ने ही काऊंसलिंग में उपस्थित होकर स्कूलों का चयन किया जबकि माध्यमिक शिक्षक संवर्ग के कुल 45 शिक्षक अतिशेष थे जिनमें से 32 ने काउंसलिंग में शामिल होकर रिक्त पद वाले स्कूलों का चयन किया जबकि 12 माध्यमिक शिक्षक अनुपस्थित रहे। बता दें कि गैरहाजिर रहे शिक्षकों की प्रशासनिक पदस्थापना अब सीधे भोपाल स्तर से रिक्त पदों वाली शालाओं में की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811