Let’s travel together.

रायसेन जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण में 2 लाख 16 हजार से अधिक नए सदस्य बने

0 34

 

-जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का माना आभार

रायसेन। जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 की पहली चरण की सफलता ने संगठन की मजबूती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस महा सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने अद्वितीय जोश और समर्पण का प्रदर्शन किया, जिससे 2,16,156 नए सदस्यों का जुड़ना संभव हो सका। इस सफलता ने रायसेन को प्रदेश में टॉप टेन स्थान और भोपाल संभाग में इसे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए एक गर्व का विषय है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आप सभी की दिन-रात की मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और भविष्य की ओर एक ठोस कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा, जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
चारों विधानसभाओं में भोजपुर ने 65,701 सदस्यों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उदयपुरा, सांची, और सिलवानी ने क्रमशः 52,789, 56,024, और 41,642 नए सदस्य बनाए। सदस्यता अभियान 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा, और अब इसका दूसरा चरण प्रारंभ हो चुका है, जिसमें कार्यकर्ताओं से उनके व्यक्तिगत लक्ष्यों को पूरा करने का आग्रह किया गया है।
श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दूसरे चरण में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटे रहें। उन्होंने शक्ति सदस्य बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे 100 सदस्य बनाकर संगठन की ताकत को और बढ़ाएं, और इसके बाद शक्ति सदस्य का फॉर्म प्राप्त कर अपनी भूमिका को औपचारिक रूप दें।
यह सदस्यता अभियान न केवल संगठन की संख्या को बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह एक महायज्ञ है, जिसमें हर कार्यकर्ता अपनी आहुति देकर संगठन और राष्ट्र को मजबूत बना रहा है। इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम हैं, और भविष्य में यह अभियान संगठन को और अधिक मजबूती देगा।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू  जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811