मेष राशि- अंदर से खुशी का भाव रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे और ऐसा करने में प्रसन्नता होगी। व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे जिससे आगे चलकर लाभ होगा। शुभ लाभ होगा। सेहत के प्रति सावधान रहें और खुश रहें।
वृष राशि – दिन सुख समृद्धि से भरा होगा। जीवन से हर प्रकार की बाधा दूर होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। डील फाइनल हो सकती है और लोग सहयोग करेंगे। पड़ोसी सहयोग करेंगे और भाग्य में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि –भाग्य में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्य करने का मौका मिलेगा और योजनाएं सफल होंगी। परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। भाग्य में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। अकस्मात खर्च बढ़ेगा। धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। धर्म और आध्यात्म में आपको रुचि रहेगी अन्य चीजों से मन हट जाएगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बुद्धि विवेक से नए ज्ञान में वृद्धि होगी। नए कार्य में रुचि बढ़ेगी। दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो शान में चार चांद लग सकता है।
सिंह राशि – शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और वाक्पटुता और कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। रुचि धर्म-अध्यात्म में लगेगी। धन सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य में वृद्धि होगी।
कन्या राशि –प्रभाव में वृद्धि होगी।अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जोभी मजबूरी में करने पड़ेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा और निराशा का अनुभव होगा। आपके जीवन में परेशानियां और समस्याएं आ सकती हैं और किसी मामले में कोई मजाक बनाए तो बुरा न मानें।
तुला राशि – परिश्रम अधिक करना होगा। समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि नौकरी करते हैं तो अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा। साहस और पराक्रम की प्रशंसा करेंगे।
वृश्चिक राशि –ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो खिन्नता को बढ़ा देंगे। शाम में खुशखबरी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। सुख में वृद्धि होगी और भाग्य साथ देगा। शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि – भाग्य में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें नहीं तो कोई योजना दूसरों को पता चल सकती है। सेहत में गड़बड़ हो सकती है काम रुक सकता है। खानपान में विशेष नियंत्रण रखें और बाहर का खाना न करें।
मकर राशि – सुख में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा और सुख में वृद्धि होगी। कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित है तो सफलता प्राप्त होगी। कहीं से रुका धन मिलने से खुशी होगी। सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। पुण्य कार्यों में मन लगेगा।
कुंभ राशि -नवीन योजनाएं सफल होने से आपको खुशी होगी। रुचि आध्यात्मिक कार्य में रहेगी अच्छे कर्मों से खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ मन खुश रहेगा।
मीन राशि –मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण भटक सकते हैं। संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि प्रमोशन रुका है तो इस वक्त होने से खुशी होगी। आकस्मिक चिंता होने की संभावना है। दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक कामयाब हो जाएंगे। अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।